कोरोना वायरस(Corona virus) - गज़ब साइंस

Sunday, February 9, 2020

कोरोना वायरस(Corona virus)


कोरोना वायरस(Corona virus) 


                    आज काल एक वायरस बड़ी चर्चा में चल राह है| जिसने चीन में भारी तबाही मचाई हैं| मैं बात कर राह हु कोरोना वायरस की| चलिए बात करते इस कोरोना वायरस के बारे में.....


corona virus in dog, corona virus flu
corona virus

कोरोना वायरस(Corona virus) क्या हैं:-

                    कोरोना वायरस एक नावेल कोरोना वायरस(Corona virus)  हैं| इससे पहले इस वायरस परिवार के सदस्य के समान नही हुआ था| अन्य वायरस कि ही जैसे यह वायरस भी जानवरों से फैला हैं| ज्यादातर चीन के लोग जो केंद्र में स्थित हैं| वे लोग हुआनन सीफ़ूड होलसेल मार्केट में खरीदारी के लिए आते हैं| या फिर अक्सर काम करने वाले लोग जो जीवित या नव वध किए गए जानवरों को बेचते थे| वे लोग इन वायरस से संक्रमित हो गए| यह कोरोना वायरस साधारण रूप से जानवरों से उत्पन्न हुआ| जैसे इबोला और फ्लू अन्य उदाहरण हैं|
लैटिन भाषा में "कोरोना" का अर्थ "मुकुट" होता हैं| इस वायरस को इलेक्ट्रान सूक्ष्मदर्शी से देखने पर वायरस के कणों में इर्द-गिर्द उभरे हुए कांटे जैसे ढांचो में मुकुट जैसा आकर दिखता है|
कोरोना वायरस RNA वायरस का एक प्रकार हैं| मानवो में श्वास तंत्र संक्रमण के कारण होते हैं| यह अधिकांश रूप से जानलेवा होते हैं| इसकी रोकथाम के लिए कोई टिका (वैक्सीन) या वायरसरोधी अभी उपलब्ध नही हैं| यह वायरस चीन के वुहान शहर से उत्पन्न हुआ हैं जिसका संक्रमण सन 2019-20 में तेजी से पुरे विश्व में फैलता जा रहा है|

2. कोरोना वायरस(Corona virus) के लक्षण :-

                          कोरोना वायरस का संबंध वायरस के ऐसे परिवार से हैं| जिसके संक्रमण से जुकाम से ले कर साँस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती हैं| इस वायरस के लक्ष्ण लगभग फ्लू के समान हैं| इसके संक्रमण के फलस्वरूप बुखार, जुकाम, सांस में तकलीफ, नाक बहाना और गले में खरास जैसी समस्या उत्पन्न होती है| यह वायरस एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति में फैलता हैं| इस लिए इसे लेकर सावधानी बरते|

corona virus in dog, corona virus flu
virus of corona

3. कोरोना वायरस (Corona virus) के बचाव:-

                          स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से बचने के लिए दिशानिर्देश जारी किये| अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैण्ड रब से साफ करे| जिन्हें सर्दी जुकाम या फ्लू जैसे लक्षण हो उनके साथ करीबी सम्पर्क बनने से बचे| खास्ते व छींकते हुए अपनी नाक व मुह को रुमाल से ढके | मीट व अन्डो को खाने से पहले अच्छे से पकाए| जानवरों से ज्यादा सम्पर्क में ना रहे | सब्जी व फलो को अच्छी तरह से धो कर खाए| जिस जगह या देशों में इस बीमारी का प्रकोप फैला है वहा यात्रा करने से बचे| सार्वजनिक स्थानों व सार्वजनिक यातायात के साधनों में कुछ भी चुने या किसी से हाथ मिलाने से बचे |

4. भारत में कोरोना वायरस(Corona virus) :-

                          भारत में भी कोरोना वायरस के कई मरीज देखे गये हैं| सबसे पहले इस वायरस को केरल में देखा गया | इस कारण केरल में कोरोना वायरस को राज्य आपदा घोषित कर दिया गया हैं| उतर भारत में भी खतरनाक कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता जा रहा है|

















                 

No comments:

Post a Comment