हम नमक क्यों खाते हैं ? - गज़ब साइंस

Tuesday, October 16, 2018

हम नमक क्यों खाते हैं ?

हम नमक क्यों खाते हैं ?


importance-of-salt-in-human-body,uses-of-salt,uses-of-salt-in-our-daily-life
importance of salt in human body


हमारे शरीर में लगभग 65 प्रतिशत पानी हैं। कुछ अंगो में तो इससे अधिक पानी हैं। उदारण के लिए माशपेशियों में 75 प्रतिशत , लिवर में 70 प्रतिशत ,दिमाग में 79 प्रतिशत और गुर्दो में 83 प्रतिशत पानी हैं। शरीर में उपस्थित यह पानी शुध्द अवस्था में नहीं हैं , बल्कि इसमें नमक घुला हुआ हैं। इस घोल में नमक  मात्रा को संतुलित करने के लिए नमक खाना जरूरी हैं। क्या आप जानते हैं कि नमक हमारे शरीर  के लिए क्यों जरुरी हैं। विज्ञानं के एक सिद्धांत के मुताबिक मनुष्य और जमीन पर रहने वाले सभी जीव को समुन्द्र के प्राणियों की तुलना में नमक की जरूरत अधिक होती हैं।


uses-of-salt-in-our-daily-life,uses-of-salt,why-salt
why salt eat


थलीय प्राणियों के शरीर में अधिकतर नमक त्वचा में रहता हैं और उनके रक्त से विसर्जन क्रियाओ द्वारा नमक कम होता रहता हैं। यदि हम बिना नमक का भोजन करे तो रक्त का नमक कम  होता जाएगा। ऐसी स्थिति में नमक की पूर्ति त्वचा में जमा नमक भंडार से होती हैं। नमक का विसर्जन मुख्य रूप से गुर्दो और पसीने द्वारा होता हैं। शरीर को सुचारु रूप से चलाने के लिए नमक बहुत जरुरी हैं। हमारा शरीर भली प्रकार कार्य कर सके।
                      

    2.अन्य भागों  की अपेक्षा सिर के बाल अधिक लम्बे क्यों होते हैं? 


No comments:

Post a Comment