गैस चूल्हा जलाने पर सिलेंडर में आग क्यों नहीं लगती ? - गज़ब साइंस

Thursday, October 11, 2018

गैस चूल्हा जलाने पर सिलेंडर में आग क्यों नहीं लगती ?

गैस चूल्हा जलाने पर सिलेंडर में आग क्यों नहीं लगती ?


जब हम गैस चूल्हे को जालते हैं तो चूल्हे के बर्नर में गैस इसलिए जलती हैं क्योकि वह जलने से पहले हवा के साथ मिश्रित हो जाती हैं। यदि गैस हवा के साथ उचित तरीके से मिश्रित न हो ,तो वह नहीं जल सकती हैं। गैस सिलेंडर में उसके गैस निकास का द्वार और चूल्हे तक गैस पहुंचाने वाले पाइप का गैस रास्ता बहुत पतला होता हैं।

gas stove,gas cylinder
gas stove


इतना ही नहीं ,सिलेंडर पर एक रेगुलेटर भी लगा होता हैं। इसमें से गैस निकलकर सिलेंडर से पाइप द्वारा चूल्हे की ओर तो जा सकती हैं, लेकिन हवा सिलेंडर में नहीं जा सकती। गैस जलाने के लिए हमे गैस के अणुओ का तापक्रम बढ़ाना आवश्यक होता हैं ,जिसे हम माचिस अथवा लाइटर जलाकर बढ़ाते हैं। गैस सिलेंडर गैस जलने की आवश्यक आवश्यकताओं को ही पूरा नहीं करता हैं ,बल्कि पूरी तरह सुरक्षित होता हैं। इसलिए गैस चूल्हा जलाते समय गैस सिलेंडर में आग नहीं लगती हैं।

यह भी पढ़े :-  .1.सपने क्यों आते हैं। 
                  2.दूध सफ़ेद क्यों होता हैं। 
                  3.सांप जीभ बहार क्यों निकलता हैं। 




No comments:

Post a Comment